Categories: Entertainment

निरहुआ एंटरटेनमेंट रिलीज कर रही है आज से उत्तर प्रदेश, दिल्ली में गैंगस्टर

भोजपुरी फ़िल्म जगत में भी सार्थक फिल्मों के बनने क्रम में नारी सशक्तिकरण पर आधारित सिनेस्टार गौरव झा और लूलिया गर्ल निधि झा अभिनीत भोजपुरी फिल्‍म ‘गैंगस्टर दुल्हिनिया’ बिहार, झारखंड, मुंबई और गुजरात में धूम मचाने के बाद आज से उत्तर प्रदेश और दिल्ली के सिनेमाघरों में फिल्म वितरक कम्पनी निरहुआ एंटरटेनमेंट रिलीज कर रही है।  गौरतलब है कि युवाओं को ध्यान में रखकर निर्मित की गई यह फ़िल्म झारखंड के नवयुवको की टीम द्वारा बनाई गई भोजपुरी फिल्म ‘गैंगस्टर दुल्हनिया’ में जहाँ निधि झा के हैरतअंगेज एक्शन और रोमांस की झलक दिखाई देती है, वहीं गौरव झा का जुर्म को जड़ से खत्म कर देने वाले पुलिस ऑफिसर व अनजाने में गैंगस्टर दुल्हनियां से बेइंतहा मोहब्बत दर्शकों को खूब भाता है।
संजय पांडेय वैसे तो अपनी हर फिल्म में अपनी अलग लुक के लिए मशहूर हैं लेकिन ‘गैंगस्टर दुल्हिनिया’ का उनका लुक उनके खलनायक के किरदार पर चार चाँद लगा देता है। फिल्म के एक स्पेशल गाने में वे एक्ट्रेस मोनिका राय के साथ ठुमका लगाते भी दिखे हैं। कई फिल्मों में अपने लाजवाब आईटम डांस से दर्शकों का दिल जीतने वाली ग्लोरी मोहन्ता ने पहली बार सशक्त भूमिका में शानदार अभिनय का जलवा बिखेरती हुई नजर आयीं हैं। उनका अभिनय व नृत्य मंत्रमुग्ध कर देता है। ‘गैंगस्टर दुल्हनिया’ का निर्माण जीआर 8 फिल्म्स के बैनर तले कुमार विवेक द्वारा किया गया है। वहीं फिल्म के निर्देशक हैं सौरभ सुमन झा। फिल्म की कहानी एक युवती के सामान्य लड़की से गैंगस्टर बनने तक की है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

17 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago