Categories: Entertainment

वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को रिलीज होगा दिल इश्क जहर का ट्रेलर

टैलेंटेड एक्टर व डायरेक्टर गुड्डुराज सिंह की अवध किंग फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म दिल इश्क जहर का ट्रेलर वैलेंटाइन डे पर रिलीज किया जाने वाला है। जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतज़ार है। इस फिल्म में गुड्डूराज सिंह के साथ नीरज वर्मा और जमाल खान और छाया सिंह की रोमांटिक जोड़ी काफी धमाल मचने वाली है। विदित हो की फिल्म का फर्स्ट लुक गणतंत्र दिवस के अवसर पर जारी किया गया था, जिसकी बहुत सराहना की गई है। यह फिल्म बहुत ही रोमांस, मारधाड़, मनोरंजन, इमोशनल और फैमिली ड्रामा से भरपूर है। इस फिल्म में दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट का ध्यान रखा रखा गया है। फिल्म का गीत संगीत भी काफी मधुर एवं कर्णप्रिय बनाया गया है। फिल्म के निर्माता अरविन्द कुमार हैं। निर्देशक गुड्डूराज सिंह हैं। कथा व पटकथा गुड्डूराज सिंह व नीरज वर्मा ने लिखा है तथा संवाद संजय सुहाना ने लिखा है। मारधाड़ प्रदीप खड़का का है। मुख्य भूमिका में गुड्डूराज सिंह के साथ नीरज वर्मा, छाया सिंह, जमाल खान, प्रतिभा मिश्रा, संजय वर्मा, अनूप अरोरा, प्रेम दूबे, श्रध्दा नवल, बबलू मिश्रा, रमजान शाह आदि हैं। पार्श्वगायन मोहन राठौर, अलोक कुमार, अनुज तिवारी, प्रियंका सिंह, इंदू सोनाली, ममता रावत, विनीता चंदा ने किया है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

जंतर-मंतर पर हिंदू देवताओं का अपमान और ‘हेट स्पीच’; कुणाल कामरा और प्रकाश राज पर मामला दर्ज करें!

हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

2 days ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

3 days ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

5 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

5 days ago