Categories: FEATUREDNational

मेरी प्राथमिकता आतंकवाद, भ्रष्टाचार खत्म करना और विरोधी दलों की मोदी को खत्म करने की – मोदी.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पटना के गांधी मैदान में आयोजित राजग की संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा,कि मेरी प्राथमिकता आतंकवाद, गरीबी, भ्रष्टाचार एवं कालाधन को खत्म करने की है पर देश के विरोधी दलों के नेताओ की प्राथमिकता मोदी को खत्म करने की है’’ । विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में अगर ‘महामिलावट’ वाली सरकार रहती तो न फैसले होते और न ही गरीबों का कल्याण होता। इन लोगों की प्रवृत्ति अपना विकास करने की है। देश का विकास करने की नहीं है।

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि महामिलावट के घटक दल सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए जीते हैं। उन्हें देश की कोई परवाह नहीं है न वे देश की परवाह करते हैं, इसका उदहारण हमें उनके इतिहास और वर्तमान से मिलता है। मोदी ने कहा कि जब हमारे देश की सेना आतंकवाद को कुचलने में जुटी है, सीमा के भीतर हो या सीमा के पार आतंक के ठिकानों पर प्रहार करने में लगी है तब ऐसे समय में देश के भीतर ही कुछ लोग सेना पर ही ऊँगली उठा रहे हैं। देश की आवाज और हमारी सेना के हौसलों को बुलंद करने के बजाए वे ऐसी बातें कर रहे हैं जिससे दुश्मनों के चेहरे खिल रहे हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यह तभी संभव हो पाया है जब 2014 में आपने राजग को एक मजबूत जनादेश दिया। 2014 से लेकर अब तक का समय देश की बुनियादी आवश्यक्ताओं को पूरा करने का था। 2019 के बाद आगे का समय देश को 21वीं सदी में नई उंचाई पर पहुंचाने का है। बीते पांच वर्षों ने नए भारत की एक मजबूत नींव राजग के घटक दलों ने मिलकर तैयार की है। अब समय आ गया है कि इस मजबूत नींव पर सतत, समृद्ध नए भारत का निर्माण हो।

रैली को बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उपमुख्यमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने भी संबोधित किया ।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

2 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago