अगर मशूद अजहर की मौत की खबर पक्की,तो मोदी के दुबारा प्रधानमंत्री बनना भी तय

( डी. यादव )

विपक्षी दल भले ही पुलवामा हमला के बाद पकिस्तान के वलाकोट में भारतीय नौसेना द्वारा किये गए हवाई हमले पर लगातार प्रश्न चिन्ह लगाता रहा हो, और तरह तरह की कहानी गढ़ कर अपने जनसभाओ में उपस्थित जनसमूह को सूना रहे हो लेकिन केंद्र सरकार की शह पर सेना के उग्र रूप का भय पकिस्तान सरकार में लगातार अनुभव किया जा रहा है और इसी का परिणाम महज ६० घंटे में भारतीय पायलट अभिनन्दन की रिहाई.

अब पाकिस्तान मीडिया सूत्र पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन के प्रमुख मशूद अजहर की मौत की खबर को फैला रहे है. पाक मीडिया सूत्रों के अनुसार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की मौत हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसकी 2 मार्च को ही मौत हो गई थी.  हालांकि कही से भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना की अनुमति के बाद ही मसूद की मौत की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

लेकिन जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन के प्रमुख मशूद अजहर की मौत की खबर में सच्चाई हुई तो भारतीय सेना के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्य कुशलता और नेतृत्व क्षमता का लोहा देश के विपक्षी दलों के कुछ नेता भले ही नही माने लेकिन पूरा विश्व मानेगा,और अनेक नागरिको के अनुसार अगर मशूद अजहर की मौत की खबर पक्की हुई तो नरेन्द्र मोदी को दुबारा देश के प्रधानमंत्री बनने से कोई नही रोक सकता.

हलाकि एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी ने कहा था,  ‘जितना मेरी जानकारी है मशूद अजहर काफी बीमार है. वह इतना बीमार है कि वह घर से बाहर नहीं जा सकता.खबर ये भी है कि उसकी दोनों किडनी खराब हो गयी है,जबकि सूत्र यह भी बताते है की जब भारतीय नौसेना ने जैश ए मोहम्मद के वलाकोट स्थित आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया था उसी हमले में मशूद अजहर भी बुरी तरह जख्मी हुआ था जिसे इलाज के दौरान मौत हो जाने की सुचना सूत्र दे रहे है.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago