Categories: EntertainmentFEATURED

बॉलीवुड फ़िल्म ‘द डेस्टिनी कालचक्र’ बनाएंगे निर्देशक आकाश सिंह

मुम्बई, सिलौंग,कोलकाता और बिहार में बृहद स्तर पर की जाएगी शूटिंग

बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक आकाश सिंह अब मोटिवेशनल स्टोरी पर पर एक बायोपिक सिनेमा जा रहे हैं। कोलकाता के प्रसिद्ध बिजनेस मैन के जीवन पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग बिहार, मुम्बई और शिलांग में शुरू हो गई है। फ़िल्म की कहानी निर्माता प्रोसेंजीत महापात्रा की ज़िंदगी पर आधारित है, जो काफ़ी मुश्किलों का सामना करने के बाद एक सफल बिज़नस मैन बने।

इस फ़िल्म की शुरुआत कहाँ से हुई ये पूछने पर आकाश बताते हैं कि इसके पीछे की कहानी बड़ी रोचक है दरअसल हमलोग किसी और फ़िल्म की मीटिंग के लिए मिलें और रात में सोते वक़्त डिस्कसन भी किया और सो गए । सुबह उठने पर फ़ाइनल मीटिंग के वक़्त निर्माता प्रोसेंजित महापत्रा, जो हमारे अज़ीज़ मित्र भी हैं ने अपनी स्टोरी सुनाई। स्‍टोरी सुनते ही मेरे आँख में पानी आ गया और मुझे लगा ये कहानी आज के यूथ की कहानी है। और इसे पर्दे पर जरूर से जरूर लाना चाहिए। यह स्‍टोरी मेरे लिए जुनून भी है, जिसकी मैं अभी शूटिंग कर रहा हूं।

ज़िंदगी में हर इंसान कभी न कभी मुश्किल दौर से गुज़रता हैं, लेकिन यह ज़िंदगी उसको सलाम करती है जो मुश्किलों और मुसीबत भरे हालात से लड़ता है और जीतता है। इस फिल्म की कहानी भी एक ऐसे ही व्यक्ति की ज़िंदगी मे आए उतार चढ़ाव पर आधारित है, जिसने बड़ी मुश्किलें को पार कर सफलता अर्जित की है। इसी स्टोरी को रियल टच देने के लिए हम शिलौंग, मुम्बई, कोलकाता, बिहार में फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यहाँ के लोकेशंस अद्भुत हैं।

“द डेस्टिनी कालचक्र” का निर्माण वी सी एम एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है और निर्माता हैं प्रोसेंजित महापत्रा और राजेश गोयनका । फ़िल्म में साहिल कोहली, सृजीता घोष,अजीत पंडित,श्रुतिका गावकर,अक्षय सिह, किरण कुमार, प्रमोद माउथो,शहबाज़ खान,अरुण बक्शी, सतीश सोनकर, मुशताक ख़ान,लूसी, रमाकांत सिंह महत्वपूर्ण किरदार में नज़र आएंगे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

2 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago