कल्याण – मुंबई का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले कल्याण जंक्शन पर मुंबई की ओर पादचारी पुल बनाने की मांग मनसे के कल्याण शहर संगठक रुपेश चंद्रकांत भोईर ने की है। इस बारे में उन्होंने पिछले दिनों कल्याण स्टेशन के डायरेक्टर अशोक जी से मुलाक़ात भी की। साथ ही इस बारे में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीयों को और संबंधित विभाग को पत्र भी लिखे जाने की बात की है।
रेलवे प्रशासन की भ्रष्ट नीति के कारण कल्याण स्टेशन पर खानपान गृह की वैकल्पिक व्यवस्था करने मे देरी
ज्ञात हो कि कल्याण रेलवे स्टेशन पर रोजाना लाखों यात्री आवागमन करते हैं। उत्तर भारत और दक्षिण भारत की तरफ जाने वाली लम्बी दूरी की गाड़ियों सहित मुंबई की तरफ जाने वाली उपनगरीय गाड़ियों के लाखों यात्री रोज यात्रा करते हैं। लेकिन अप दिशा की तरफ एक भी पदचारी पुल ना होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कल्याण जीआरपी के दो कांस्टेबल चरस के साथ गिरफ्तार
खासकर अप दिशा की तरफ लम्बी दूरी की गाड़ियों से उतरने वाले यात्रियों को अपने सामान के साथ पुल तक पहुँचने में काफी परेशानी होती है। मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुल तो बनाए हैं लेकिन सभी पुल प्लेटफॉर्म के मध्य में होने से मुंबई की तरफ उतरने वाले यात्रियों के लिए परेशानी भरे ही हैं।
विना कोई उचित वैकल्पिक व्यवस्था के कल्याण रेलवे स्टेशन के नूतनिकरण से यात्री परेशान
इस बारे में मनसे शहर संगठक रुपेश चंद्रकांत भोईर ने कल्याण रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर अशोक जी से मुलाक़ात कर यात्रियों की समस्याओं से अवगत करवाया और जल्द से जल्द मुंबई दिशा की तरफ पादचारी पुल बनाने की मांग की है।
कल्याण स्टेशन पर पुलिस द्वारा अवैध रूप से बैगों की जाँच पड़ताल
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…
कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…