Categories: Latest

भाजपा के पूर्व नगरसेवक मंगेश गायकर से चली गोली , मंगेश और उसका पुत्र जख्मी

कल्याण- कल्याण पश्चिम के चिकनघर परिसर में आज उस समय हंगामा मच गया जब गल्ती से चली गोली से पूर्व नगरसेवक मंगेश गायकर और उसका पुत्र घायल हो गये।

प्राथमिक अंदाज के अनुसार गायकर अपने कार्यालय में बैठकर अपना लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे । उसी समय गलती से गोली चल गयी और इस गोलीबारी में गायकर और उनका पुत्र घायल हो गये। दोनों को कल्याण के मीरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के समय मंगेश गायकर अपने बेटे और कुछ व्यवसायिक मित्रों के साथ चिकनघर स्थित कार्यालय में बैठे थे।

इस दौरान मंगेश गायकर ने अपनी लाइसेंस वाली रिवाल्वर को साफ करना चाहा। रिवाल्वर साफ करते समय भूल से गोली चल गयी ।

इस गोलीचालन में गायकर और उनका बेटा घायल हो गया। दोनों को तत्काल कल्याण पश्चिम के मीरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया । गोलीबारी की खबर कल्याण में फैलते ही चर्चाओ का बाजार गरम हो गया।

जबकि पुलिस ने प्राथमिक जानकारी देते हुए कहा है कि जांच के बाद सच सामने आएगा। देर शाम पुलिस ने एक पत्र जारी कर जानकारी दी कि यह प्राथमिक रूप से मिस फायरिंग का मामला है.

इसमें मंगेश गायकर का लडका शामल गायकर गोली चालन के दौरान गोली कार्यालय के कांच पर लगी और यह कांच शामल की हथेली पर लगा जिससे वह भी घायल हुआ है।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

23 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

24 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago