Categories: National

मर्दों का वहशीपन और बेटी ट्विंकल की मौत

(कर्ण हिन्दुस्तानी )
बरसों पहले पहले गीतकार साहिर लुधियानवी ने एक नज़्म लिखी थी जिसके बोल थे ‘औरत ने जन्म दिया मर्दों को , मर्दों ने उसे बाज़ार दिया , जब जी चाहा मसला- कुचला , जब जी चाहा दुत्कार दिया।१९५८ में फिल्म साधना के लिए लिखी इस नज़्म की सार्थकता आज भी ज़िंदा है।उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिला में एक ढाई साल की बच्ची ट्विंकल को महज इस लिए दरिंदगी के साथ मार दिया गया क्योंकि उसके माँ बाप सामने वाले से लिया दस हज़ार का क़र्ज़ अदा करने में असहाय थे।

मर्दों में बढ़ रही औरतों और बच्चियों के प्रति हिंसा का यह रूप भी देखने को मिलेगा यह किसी ने सोचा भी नहीं होगा। ऐसा भी नहीं कि इस घटना के आरोपी नाबालिग हैं। पहला आरोपी असलम ४५ साल का है और दुसरा आरोपी मोहम्मद ज़ाहिद ३८ साल का है। इन दोनों आरोपियों को क्या सज़ा मिलेगी कोई नहीं जानता लेकिन इतना तो इस घटना के बाद तय हो चुका है कि पुरुष प्रधान संसार में नारी सुरक्षित नहीं है। संसार की जन्मदाती आज दरिंदगी के यज्ञ में जबरन आहुति बनकर स्वाहा हो रही है।

आखिर ढाई साल की ट्विंकल का कसूर क्या था ? उसे तो पता भी नहीं होगा कि उसके नाज़ुक शरीर पर वार क्यों किये जा रहे हैं , क्यों उसकी कोमल त्वचा को किसी कसाई की तरह उधेड़ा जा रहा है। जिन दो दरिंदों ने यह काम किया है उन दोनों को अदालती कार्र्रवाई के पश्चात फांसी पर लटकाने के बजाए बीच चौराहे पर ज़िंदा जला देना चाहिए।  ताकि आने वाले समय में ऐसे जघन्य अपराध करने के बारे में सोचने वालों की रूह काँप उठे।

हम बावीसवीं सदी की बात करते हुए तरक्की कर रहे हैं और हमारे समाज के कुछ लोगों की मानसिकता इस हद तक गिर चुकी है कि हम ढाई साल की बच्ची की जान लेने में भी नहीं चूक रहे हैं। अगर यही मानसिकता हमारी तरक्की का सबब बन रही है तो इस मानसिकता पर लानत है। लानत है ऐसे समाज पर जिस समाज में ढाई साल की बच्ची भी सुरक्षित नहीं है। अब वक़्त आ गया है कि समाज में से ऐसी मानसिकता वालों को खोज कर उनको खत्म किया जाए।  क्योंकि ऐसी मानसिकता वालों की वजह से ही समाज बदनाम हो रहा है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago