Categories: CrimeFEATURED

ग्रामीण भागों में केबल वालों की दादागिरी, नहीं लगाने देते घरों पर डिश टीवी।

कल्याण डोम्बिवली के केबल माफियाओं की दादागिरी दिन ब बढ़ती जा रही है। जिसके चलते विभिन्न कंपनियों के डिश विक्रेता भी परेशान हो गए हैं। केबल माफियाओं ने अब तक कई डिश लगाने वाले कामगारों की पिटाई भी की है लेकिन पुलिस विभाग ने सिवा खानापूर्ती के कुछ नहीं किया है। जिससे केबल माफियाओं की दादागिरी बढ़ती जा रही है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से कल्याण डोम्बिवली परिसर में कई भव्य रहिवासी संकुल बन गए हैं। इन रहिवासी संकुलों में लाखों लोग रहने भी आ गए हैं। जिसके चलते केबल चालकों की चंडी हो गई।  उन्हें बैठे बिठाये लाखों नए ग्राहक मिल गए। मगर केबल चालकों की मनमानी वसूली से तंग आकर इन रहिवासी इलाकों में लोगों ने डिश टीवी लगाना शुरू कर दिया। जिसके चलते केबल वालों को अपना गोरख धंधा डूबता दिखने लगा।
अब इन केबल वालों ने अपने डूबते गोरखधंधे को बचाने के लिए डिश टीवी लगाने वाले कामगारों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार लगभग दो सप्ताह पहले लोढ़ा काम्प्लेक्स में डिश एंटीना लगाने आये टाटा स्काई के कर्मचारी को केबल माफियाओं ने अपने गुर्गे के साथ मिलकर काफी पीटा। विनय मौर्य नामक इस कर्मचारी को गहरे घाव लगे हैं।
इस मामले में मानपाडा पुलिस में शिकायत भी की गई मगर पुलिस भी केबल माफियाओं के प्रति नरमी बरत रही है। कल्याण डोम्बिवली के ग्रामीण क्षेत्रों में डिश टीवी लगाने वाले आने को तैयार नहीं होते। इसकी वजह यही दादागिरी बताई जा रही है।  जबकि इस वक़्त ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रहिवासी संकुल बन रहे हैं।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago