राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन से अलग अलग मुलाकात की और उन दोनों से राज्य में सूखे की स्थिति और आर्थिक रूप से कमजोर तबके के छात्रों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किए जाने के मुद्दे समेत राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।
आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को राज्य में पानी की कमी से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी। राज्य के कई हिस्से, विशेष रूप से मराठवाड़ा क्षेत्र, सूखे की चपेट में हैं। मराठवाड़ा के जलाशयों में जल स्तर काफी कम हो गया है।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह को गढ़चिरौली की सुरक्षा स्थिति के बारे में भी जानकारी दी, जहां संदिग्ध माओवादियों ने पिछले महीने आईईडी विस्फोट कर 15 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।शाह के पिछले हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री बनने के बाद फड़णवीस की उनसे यह पहली मुलाकात थी।
मुख्यमंत्री फड़णवीस ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन से भी मुलाकात की और राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर तबके के छात्रों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किए जाने के बाद राज्य के सरकारी कॉलेजों में मेडिकल सीटों में वृद्धि करने की मांग की।
स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…
नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…
भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…
अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…