(देवकी यादव)
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी फिल्म श्रृंखला ‘मर्दानी’ को महिलाओं के खिलाफ देश भर में लगातार होने वाले अपराधों के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त करने का जरिया मानती हैं। उन्हें खुशी हैं कि इन फिल्मों से बहादुर महिला पुलिस कर्मियों की आम लोगो में असली छवि पेश होगा.
यह भी पढ़े –
आगामी १४ दिसम्बर को रिलीज होने वाली फिल्म मर्दानी में अभिनेत्री रानी मुखर्जी महिला पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के मुख्य किरदार में हैं। अभिनेत्री रानी मुखर्जी के अनुसार, मर्दानी महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के खिलाफ लड़ रही एक महिला पर केंद्रित है। उनके अनुसार वे इसे वास्तविक सिनेमा नहीं कहेंगी, लेकिन इसमें जितना संभव हो सके उतने वास्तविक ढंग से इस फिल्म में सच्ची घटनाओं को चित्रित किया गया है
अभिनेत्री रानी मुखर्जी के अनुसार दर्शकों ने हमेशा पर्दे पर एक साहसी पुरुष पुलिस वाले को देखा है और मर्दानी के साथ वह उसी अविश्वसनीय छवि वाले पुलिस के उस सांचे को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित और गोपी पुथरान के निर्देशन में बनी फिल्म मर्दानी 2 इसी साल 13 दिसंबर को दर्शकों के सामने आएगी।
अभिनेत्री रानी मुखर्जी के अनुसार महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों ने हमेशा से उन्हें विचलित किया है। 2012 के निर्भया कांड के बाद मुझे महिला सुरक्षा जैसे सामाजिक मुद्दे के बारे में बात करने और कुछ करने की जरुरत महसूस हुई। उस घटना के प्रति हमारे गुस्से की उपज थी प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित 2014 में आई ‘मर्दानी’।
मर्दानी 2 की रिलीज़ के लिए तैयार रानी का मानना है कि एक कलाकार के रूप में अपनी पीड़ा व्यक्त करने का सबसे अच्छा माध्यम सिनेमा है। उन्होंने कहा, फिल्म मर्दानी 2 की कहानी एक सीरियल बलात्कारी के बारे में है। यह हमें जागरुक करने की कोशिश करती है क्योंकि खतरे का नाम, पहचान या शक्ल नहीं होती है। अपराधी मासूम दिख सकता है, उसकी उम्र 18 वर्ष से कम हो सकती है लेकिन फिर भी वह अपराधी ही है।
हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…
टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…
कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…