उल्हासनगर पुलिस ने यहाँ एक नाबालिग छात्रा को प्यार के जाल में फंसाकर यौन शोषण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आश्चर्यजनक रूप से इस मामले में यहा के प्रसिद्ध चंदिबाई कॉलेज के सामने ही एक स्नैक्स बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है
पुलिस का आरोप है की बलात्कार का आरोपी युवक ने उक्त नाबालिग छात्रा को इसी स्नैक्स के दूकान के अंदर बने गुप्त कमरे में ले जाकर बलात्कार किया था. पुलिस के अनुसार आरोपी दुकानदार शाह यह गोरखधंधा पिछले १० साल से इसी कॉलेज के सामने चला रहा था..
उल्हासनगर के सेंट्रल लाइन पुलिस ने इस मामले में ‘ओम साई राम कोल्ड्रिंक्स-स्नैक्स कार्नर’ स्नैक सेंटर के मालिक लल्लन शाह को गिरफ्तार किया है। जबकि नाबालिग से बलात्कार के आरोपी की पहचान संदेश साबले (उम्र -21) के रूप में हुई है आरोपी संदेश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता उल्हासनगर के एक मशहूर कॉलेज में पढ़ रही है। आरोपी उनके निवास के सामने के एक जीन्स फैक्ट्री में काम करता था। आरोपी ने इस नाबालिग युवती को प्यार के जाल में फंसाया। और पिछले कुछ दिनों कॉलेज छूटने के बाद मराठा डिवीजन के पार्क में मिलने लगे।
लगातार मिलने के बाद बे लोग शारीरिक सुख प्राप्ति के लिए जगह की तलाश करने लगे इसी दौरान उन्हें चांदीबाई कॉलेज के बगल में स्थित ‘ओम साई राम कोल्ड्रिंक्स-स्नैक्स कार्नर’ की जानकारी मिली । जिसमे कॉलेज के युवाओं और युवतियों के ऐसे ही एकांत मुलाक़ात के लिए एक गुप्त केबिन बनाया गया है,जहा पैसे देकर इस गुप्त केबिन का उपयोग इस दोनों ने भी किया.
जैसे ही वह नाबालिग लड़की के पिता को इनके शारीरिक संबंध के बारे में पता चला, वे तुरंत सेंट्रल लाइन पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस में इस बावत शिकायत दर्ज करवाई । इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो क्लॉज के तहत आरोपी संदेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक पुलिस इंस्पेक्टर बजरंग ज़ेंडे, पुलिस हवलदार नाना लांडे, केंद्रीय पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर सुधाकर सुर्दकर के निर्देशन में मामले की जाँच जारी है.
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…