Categories: CrimeFEATURED

सरपंच ने एक ही मंडप में की, पत्नी और शाली से शादी

गाव के सरपंच के पति द्वारा अपने लगातार बीमार रहनेवाली पत्नी की वजह से पत्नी की बहन के साथ एक ही मंडप में शादी कर लेने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.मामला मध्यप्रदेश के एक गाव के सरपंच के पति का है  जिसने अपनी पत्नी से दोबारा और उसकी बहन के साथ एक ही मंडप में शादी कर ली।

मेहगांव जनपद के ग्राम गुदावली में सरपंच पति ने एक ही मंडप के नीचे अपनी पत्नी और साली के साथ सात फेरे लिए। सरपंच ने दोनों पत्नियों को वरमाला भी पहनाई।  बताया जा रहा है कि इस शादी में पूरा गांव शामिल हुआ।

सरपंच के पहले से ही बच्चे हैं। ग्राम गुदावली निवासी दिलीप उर्फ दीपू परिहार की पत्नी विनीता ग्राम पंचायत से सरपंच हैं। 11 दिन पहले 26 नवंबर को दीपू ने बड़े ही धूमधाम से पहली पत्नी विनीता और उनकी छोटी बहन रचना के साथ एक ही मंडप के नीचे शादी की।

ग्रामीणों का कहना है कि दीपू परिहार का सिकत्तरपुर निवासी विनीता के साथ 9 साल पहले विवाह हुआ था। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि दीपू की पहली पत्नी विनीता बीमार रहती है। इसलिए दीपू ने विनीता की रजामंदी से उसके ही चाचा की बेटी रचना से दूसरी शादी की है। हालांकि हिंदू विवाह अधिनियम के तहत यह अपराध है और इसमें सात साल की सजा हो सकती है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

3 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago