दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार बुधवार को 97 साल के हो गए,इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रशंसकों से उन्हें जो निरंतर प्यार और स्नेह मिला है, वह उन्हें कृतज्ञता और आंसुओं से भर देता है।
अभिनेता ने ट्विटर पर खुद की एक तस्वीर अपलोड की और लिखा, “इस 97 वें जन्मदिन पर कल रात से ही कॉल और मैसेज डाले जा रहे हैं-धन्यवाद!
उनके अनुसार उत्सव महत्वपूर्ण नहीं हैं- चाहनेवालो के असीम प्यार, स्नेह और प्रार्थना ने हमेशा मेरी आँखों में कृतज्ञता के आँसू लाए हैं।”पिछले साल, अभिनेता को हल्के निमोनिया का पता चला था। उनकी पत्नी सायरा बानो के अनुसार, अभिनेता का स्वास्थ्य अब काफी बेहतर है।
दिलीप कुमार, जिन्होंने 1944 की फ़िल्म “ज्वार भाटा” से बड़े पर्दे पर शुरुआत की, वह हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित सितारों में से एक हैं।
हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…
टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…
कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…