Categories: Latest

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखें घोषित, २१ अक्टूबर को मतदान , २४ अक्टूबर को नतीजों की घोषणा।

(मुंबई आसपास बयूरो )
नई दिल्ली  – मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील  अरोड़ा ने आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। इसके साथ ही दोनों राज्यों में तत्काल आचार संहिता लागू हो गई है।  दोनों ही राज्यों में २१ अक्टूबर को मतदान सम्पन्न होगा और २४ अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने महाराष्ट्र और हरियाणा के विधान सभा चुनावों की सविस्तार घोषणा करते हुए ऐलान किया कि २७ सितम्बर चुनावों की अधिसूचना जारी की जाएगी , इसके बाद ०४ अक्टूबर को नामांकन भरने का आखिरी दिन होगा।  पांच अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। सात अक्टूबर को नामांकन वापिस लिए जा सकतें हैं। चुनाव आयुक्त के अनुसार महाराष्ट्र में २८८ विधान सभा सीटों में ८.९४ करोड़ मतदाता १.८ लाख ई वी एम मशोनों के माध्यम से मतदान करेंगे।
हरियाणा में  ९० विधान सभा सीटों के माध्यम से १.८२ करोड़ मतदाता १.३ करोड़ ई वी एम मशोनों के जरिये मतदान करेंगे।

विधानसभा चुनाव में प्रति उमीदवार खर्च २८ लाख तय किया गया है। सभी उम्मीदवारों को अपना आपराधिक रिकॉर्ड का पूरा ब्योरा देना होगा।  नामांकन फॉर्म को पूरा भरना अनिवार्य  है।  अधूरे नामांकन रद्द कर दिए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को ३० दिनों में पूरे  चुनावी खर्च का हिसाब देना होगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधान सभा का कार्यकाल ०९ नवंबर को और हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल ०२ नवंबर को समाप्त हो रहा है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago