महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखें घोषित, २१ अक्टूबर को मतदान , २४ अक्टूबर को नतीजों की घोषणा।
(मुंबई आसपास बयूरो )
नई दिल्ली – मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। इसके साथ ही दोनों राज्यों में तत्काल आचार संहिता लागू हो गई है। दोनों ही राज्यों में २१ अक्टूबर को मतदान सम्पन्न होगा और २४ अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने महाराष्ट्र और हरियाणा के विधान सभा चुनावों की सविस्तार घोषणा करते हुए ऐलान किया कि २७ सितम्बर चुनावों की अधिसूचना जारी की जाएगी , इसके बाद ०४ अक्टूबर को नामांकन भरने का आखिरी दिन होगा। पांच अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। सात अक्टूबर को नामांकन वापिस लिए जा सकतें हैं। चुनाव आयुक्त के अनुसार महाराष्ट्र में २८८ विधान सभा सीटों में ८.९४ करोड़ मतदाता १.८ लाख ई वी एम मशोनों के माध्यम से मतदान करेंगे।
हरियाणा में ९० विधान सभा सीटों के माध्यम से १.८२ करोड़ मतदाता १.३ करोड़ ई वी एम मशोनों के जरिये मतदान करेंगे।
विधानसभा चुनाव में प्रति उमीदवार खर्च २८ लाख तय किया गया है। सभी उम्मीदवारों को अपना आपराधिक रिकॉर्ड का पूरा ब्योरा देना होगा। नामांकन फॉर्म को पूरा भरना अनिवार्य है। अधूरे नामांकन रद्द कर दिए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को ३० दिनों में पूरे चुनावी खर्च का हिसाब देना होगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधान सभा का कार्यकाल ०९ नवंबर को और हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल ०२ नवंबर को समाप्त हो रहा है।