Categories: SocialUncategorized

हॉस्पिटल के मरीजों को फल वितरित, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया लाभ

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। ‘नरेंद्र मोदी जन्मदिन सेवा सप्ताह’ के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी, अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र ने विले पारले (प.) स्थित कूपर हॉस्पिटल में फल वितरित किया, जिसका बड़ी संख्या मरीजों ने लाभ लिया।
इस बाबत कार्यक्रम आयोजक व मनपा के/ पूर्व प्रभाग समिति के अध्यक्ष सुनील एल यादव ने बताया कि कूपर हॉस्पिटल में फल वितरित करने का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर के शामिल होने से कार्यक्रम में चार चांद लग गया। हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को केला, सेब, मौसंबी, चीकू आदि स्वास्थ्य वर्धक फल वितरित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा, मुंबई के उपाध्यक्ष अभिजीत सामंत, महामंत्री मोहित भारतीय, वार्ड क्रमांक-72 के नगरसेवक पंकज यादव आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

6 days ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

1 week ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

3 weeks ago