कई जानीमानी हस्तियों के होगा सम्मान
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। शैक्षणिक संस्था भारती प्रसार परिषद, मुंबई की ओर से 21 सितंबर को शाम 4 बजे बांद्रा (प.) स्थित रंगशारदा होटल के पास, स्पाटिक सोसायटी ऑफ इण्डिया परिसर में 45 वां स्थापना दिवस व हिंदी दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
भारती प्रसार परिषद, मुंबई के अध्यक्ष रमेश बहादुर सिंह बताया कि कार्यक्रम में साहित्यकार पं. सागर त्रिपाठी को 33 वां भारती गौरव पुरस्कार पाटकर कालेज के सहायक प्राध्यापक खुर्शीद आलम अंसारी को 21 वां ठा. शिवगोपाल सिंह पावन स्मृति विशिष्ट शिक्षक गौरव पुरस्कार पंकज गणेश गुप्ता को 20 वां बिंद्रा प्रसाद कानेरिया पावन स्मृति विशिष्ट विद्यार्थी गौरव पुरस्कार श्रीधर एन काले को 19 वां पं. महादेव हंसनाथ मिश्र विशिष्ट समाजसेवी सम्मान डॉ. विनोद अग्रवाल को 19 वां मां साहेब सुशीला बाबूराव ठोंबरे पावन स्मृति विशिष्ट चिकित्सक गौरव पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को 11 वां श्रीमती रामादेवी द्विवेदी पावन स्मृति विशिष्ट पत्रकार गौरव पुरस्कार अशोक आदित्यनाथ द्विवेदी को 10 वां भारती प्रसार परिषद विशिष्ट कार्यकर्ता सम्मान पवन चिंतामणि तिवारी को दूसरा भारती साहित्य युवा सम्मान और एड. पुनीत भसीन को दूसरा श्रीनाथ सिंह पावन स्मृति विशिष्ट अधिवक्ता सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में लोगों के मनोरंजन के लिए कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है,जिसके कवि हैं सागर त्रिपाठी, सुरेश मिश्र, विनोद कुमार सिंह, सत्यभामा सिंह, विवेक कुमार सिंह, डॉ. सुरेंद्र यादवेंद्र, डॉ. काव्य मिश्रा, मधु श्रृंगी आदि।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी भारत सरकार अनिल वी राजगुरु, विशेष अतिथि के रूप में हिमांचल चैप्टर निर्यात विभाग के चेयरमैन अरुण शुक्ला, अशोक द्विवेदी, दिलीप सिंह आदि लोग उपस्थित रहेंगे।
हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…
टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…
कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…