Categories: Latest

शिवजी का चबूतरा तोड़ने पहुंचा केडीएमसी का तोड़क दल

कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका के नए आयुक्त की त्वरित कार्रवाई की बदौलत आज गोदरेज हिल थेम्स वोल्गा सोसायटी में एक शिवजी के छोटे से चबूतरे को ध्वस्त कर दिया गया। पता हो कि यहां एक छोटा सा दो फीट के शिवजी का मंदिर चारदीवारी पर रखा था जहां कुछ लोग, जो दूर मंदिर नहीं जा सकते थे वे खड़े होकर पूजा कर लिया करते थे। खड़े होने की जगह पर बहुत गंदगी थी इसलिए किसी सज्जन ने साफ करके वहां टाइल्स लगवा दिया जो यहां के कुछ नास्तिक लोगों को हज़म नहीं हुआ। उनकी शिकायत पर एक घंटे का अंदर केडीएमसी का बड़ा काफिला पहुंचा और छोटे से चबूतरे को ध्वस्त कर दिया।

हालांकि इससे स्वछता बढ़ जाती और वातावरण भी सुन्दर लगता परन्तु दो फीट की सुंदरता उन्हें रास नहीं आई। दूसरी तरफ इसी सोसायटी में ग्राउंड फ्लोर पर रहने वालों ने सोसायटी की पूरी जगह का अतिक्रमण कर लिया है और हिल गार्डन पैरेंट सोसायटी को पिछले दस वर्षों से दिख नहीं रहा है तथा आज तक केडीएमसी का तोड़क दल नहीं आया। यदि ऐसा ही रहा तो मनपा आयुक्त की ईमानदारी और तत्परता का दुरुपयोग करने से लोग चूकेंगे नहीं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago