Categories: Social

अंधेरी में फ्री मेडिकल कैंप, 503 लोगों ने लिया लाभ

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भाजपा वार्ड क्रमांक- 80 व मनपा ने संयुक्त रूप से अंधेरी ( पू.) के गुंदवली स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मनपा विद्यालय परिसर में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया,जिसका 503 लोगों ने लाभ लिया।


कार्यक्रम आयोजक व पूर्व नगरसेविका संध्या यादव ने बताया कि शिविर में नाक, कान,गला, दांत, आंख, हार्ट, डायबिटीज, ब्लडप्रेशर आदि मौसम जनित बिमारियों से संबंधित 503 लोगों ने भाग लिया, जिनका कुशल डाक्टरों ने परीक्षण कर उनका मार्गदर्शन किया।


शिविर में कूपर हॉस्पिटल व ट्रामा केयर सेंटर के डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। इस मौके पर लोगों को मुफ्त में दवाईयां भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम का उद्घाटन मनपा के/पूर्व प्रभग समिति के अध्यक्ष सुनील एल यादव ने किया।


इस अवसर पर भाजपा, अंधेरी मंडल के अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, वार्ड क्र.80 के अध्यक्ष भूषण चव्हाण, राकेश तिवारी, बच्ची सिंह, रूपेश दांडेकर, शिवकुमार कपूर, सुरेश कथूरे, संजय चौरसिया, प्यारी देवी यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago