Categories: Political

कल्याण पश्चिम विधानसभा: सुविधाओं का अभाव

कल्याण- कल्याण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सामान्य जन सुविधाओं का अभाव स्पष्ट नजर आता है। स्थानीय विधायक विश्वनाथ भोईर चाहे खुद को कार्य सम्राट मानते होंगे । मगर सच्चाई सबके सामने है। स्टेशन से उतरते ही समस्याओं से रूबरू होना कल्याण पश्चिम के मतदाताओं का जीवन बन चुका है।

कल्याण पश्चिम विधानसभा: सचिन बासरे , विश्वनाथ भोईर और वरूण पाटिल में त्रिकोणीय टक्कर

ऐसे में आज तक मौजूदा विधायक विश्वनाथ भोईर कभी भी जनता दरबार करते नजर नहीं आए। यातायात समस्या, स्टेशन से बाहर निकलने पर रिक्षा चालकों की जबरन लगायी गयी कतार , फेरीवालो का फुटपाथ पर कब्जा, बीच सडक पर होटल मालिकों द्वारा फेंके जाने वाला कचरा जैसी समस्याओं का शहर बने कल्याण पश्चिम को सही मायने में कर्तव्यदक्ष विधायक चाहिए। मगर ऐसा कहीं नहीं दिखता है।

पांच सालों के अपने कार्यकाल में विश्वनाथ भोईर ने कोई खास प्रकल्प भी कल्याण पश्चिम के लिए लाने की कोशिश नहीं की । जबकि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधानसभा सह संगठक रूपेश भोईर ने शहर की हर समस्या को समय पर उठाया है और समस्याओं की खबरें भी समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रहीं । मगर एक बार भी विश्वनाथ भोईर ने किसी समस्या पर ध्यान नहीं दिया।

कल्याण: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की महिलाएं शिवसेना (UBT) में शामिल

अब बात करें विधानसभा चुनावों के मौजूदा प्रचार कार्य की तो विश्वनाथ भोईर ने जोर लगाया हुआ है। शिवसेना (उबाठा) के अधिकृत प्रत्याशी सचिन दिलीप बासरे का मौजूदा समय में प्रचार कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है।

शिवसेना (उबाठा) के प्रचार प्रमुख जयेश वाणी खुद के प्रत्याशी को गरीब बताकर दिल जीतना चाहते हैं । मगर आज के युग में चुनाव भावनाओं के सहारे नहीं जीता जाता यह बात उद्धव ठाकरे के प्रत्याशी को पता होनी चाहिए।

कल्याण डोंबिवली के सभी ४ विधानसभा सीट पर काम नहीं करेंगे कांग्रेसी

बाकी सचिन बासरे एक अभ्यासू प्रत्याशी हैं इस बात को कोई नकार नहीं सकता । मगर बासरे को प्रचार की गति बढाने की जरूरत है। कल्याण पश्चिम के त्रिकोणीय मुकाबले में तिसरा कोण भाजपा से बगावत कर निर्दलीय नामांकन भरने वाले वरूण पाटिल को भाजपा ने ही छला है और इसका एहसास वरूण पाटिल को भी है।

वरूण पाटिल अपने बल पर जीत हासिल करने की कोशिश कर रहै हैं । इस चुनावी जंग में मनसे के प्रत्याशी उल्हास भोईर भी हैं मगर उल्हास भोईर को चाहने वाले सीमित संख्या में ही हैं । उल्हास भोईर का प्रचार कार्य तो नजर ही नहीं आ रहा है।

कल्याण पूर्व और पश्चिम से उद्धव सेना के प्रत्याशी घोषित

कुल मिलाकर कल्याण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है मगर चुनावी बयार है। इसमें किस दल का ऊंट किस करवट बैठेगा यह अगले कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएगा।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago