Categories: Railway

मुख्य टिकट बुकिंग अधिकारी राजेंद्र गुजरे के स्कारात्मक प्रयास से कल्याण रेलवे स्टेशन सुशोभीकरण

रेल्वे प्रशासन द्वारा देशभर मे स्टेशनों पर सुधार के काम के साथ स्टेशन परिसर सुशोभीकरण का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है और इस कार्य में रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत रेलवे अधिकारी भी अपने ढंग से प्रयास करके स्टेशन सुशोभिकरण के कार्य में सहयोग दे रहे हैं

कल्याण रेलवे स्टेशन के मुख्य टिकट बुकिंग अधिकारी राजेंद्र गुजरे हैं और उन्होंने भी अपने स्कारात्मक प्रयास से कल्याण रेलवे स्टेशन सुशोभीकरण में बड़ा योगदान दिया है।

राजेंद्र गुजरे सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ कल्याण शाखा के प्रमुख भी है और मुख्य टिकट बुकिंग अधिकारी भी हैं उन्होंने अपने स्तर पर प्रयास कर रोटरी क्लब ऑफ न्यू कल्याण के सहयोग से कल्याण रेलवे स्टेशन के मुख्य बुकिंग कार्यालय के बाहर स्टेशन सुशोभीकरण करवाया है।

मुख्य टिकट बुकिंग अधिकारी राजेंद्र गुजरे के अनुसार पिछले दिनों उनके पास रोटरी क्लब न्यू कल्याण के अनेक पदाधिकारीयो ने उनसे संपर्क किया था जिसमें उन लोगों ने रोटरी क्लब के तरफ से कल्याण रेलवे स्टेशन के सुशोभीकरण की मंशा जताई थी।

इस पर राजेंद्र गुजरे ने सकारात्मक भूमिका निभाते हुए रोटरी क्लब की इस भूमिका की जानकारी मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई।

मुख्य टिकट बुकिंग अधिकारी राजेंद्र गुजरे ने सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की सहायता से रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और रेलवे प्रशासन से रोटरी क्लब वालो को विधिवत अनुमति भी दिलवा दी।

और उन्ही के प्रयास से कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर स्थित टिकट बुकिंग कार्यालय के बाहर एक आकर्षक और दर्शनीय पहल की शुरुवात हुई है।

यहां पर रोटरी क्लब न्यूकल्याण और सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय रेल की छोटी प्राकृति तैयार की गई है और स्टेशन पर तथा बुकिंग काउंटर के तरफ आने जाने वाले वाले लोगों का बरबस ध्यान आकृष्ट कर देती है।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

20 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

20 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago