कलवा पुलिस ने गायब ७ वर्षीय बच्ची को महज 12 घंटे में बरामद किया,ठाणे पुलिस आयुक्तालय के तरफ से शाबाशी.
कलवा पुलिस ने अपने घर से गायब हुई 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची को महज 12 घंटे में ढूंढ निकालने की सफलता पूर्वक कार्रवाई को अंजाम दिया है कलवा पुलिस की सफलता पर जहां गायब हुई बच्ची के परिवार वाले कलवा पुलिस को धन्यवाद दे रहे हैं वही थाने पुलिस आयुक्त कार्यालय के टि्वटर हैंडल से भी कलवा पुलिस को गुड डिटेक्शन हैस टैग लगाकर सराहना का ट्वीट किया गया है
अपह्रत मुलगी वैष्णवी संतोष सांगवेकर, वय ७ वर्षे हिचा कळवा पोलिसांनी बारा तासाचे आत शोध घेऊन तिच्या कुटुंबियांच्या स्वाधीन केले. #GoodDetection pic.twitter.com/Jrt6ONMC20
— Thane City Police (@ThaneCityPolice) November 3, 2018
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलवा के घोलाई नगर की रहने वाली पूजा संतोष सांगवेकर ने कलवा पुलिस में गुरुवार दोपहर 4:00 बजे यह शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 7 वर्षीय छोटी बहन वैष्णवी लापता है कलवा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जोर शोर से बच्ची को तलाशने का कार्य शुरू कर दिया पुलिस को जांच के दौरान ही सीसीटीवी फुटेज में बच्ची वैष्णवी कलवा रेलवे स्टेशन पर लोकल में सवार होते दिखी थी उसी आधार पर पुलिस ने यह भी पता लगा लिया कि लड़की कुर्ला रेलवे स्टेशन पर उतरी थी और वहां उतरने के बाद उसे कुछ समझ में नहीं आया तो रोने लगी
कुर्ला स्टेशन पर लोगों ने इस बच्ची को कुर्ला रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया जहां से रेलवे पुलिस ने बच्ची को मानखुर्द बाल सुधार गृह में भेज दिया और कलवा पुलिस द्वारा जांच किए जाने पर बच्ची के बारे में पूरी जानकारी मिल गई पुलिस द्वारा वैष्णवी से प्यार से की गई पूछताछ के अनुसार बच्ची को दिवाली के दौरान नए कपड़े चाहिए थे और इसी के लिए हो यह मांग अपनी मां से पूरी करवाने के लिए घर से निकल गई थी

