Categories: FEATUREDLatest

राष्ट्रपति क्या भाजपा की जेब में है – शिवसेना

राज्य में विधानसभा चुनाव हुए 9 दिन बीत जाने के बावजूद अगर यूती सरकार नहीं बन रही तो इसके लिए सिर्फ और सिर्फ भाजपा नेतृत्व जिम्मेदार है पहले तो अपनी शर्तों पर सरकार बनाने की कोशिश नाकाम होने पर भाजपा नेतृत्व अन्य दलों के नेताओं को ईडी का भय दिखाकर अपने पक्ष में करना चाहती थी

लेकिन इस पर भी बात नहीं बनती देख अब वह राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने की चेतावनी दे रही है राष्ट्रपति जैसे गरिमामय पद क्या इनके इशारों पर निर्णय लेती है और राष्ट्रपति क्या इनकी जेब में है इस आशय का सम्पादकीय शिवसेना के मुखपत्र कहे जाने वाले मराठी दैनिक सामना में छपा है

ज्ञात हो कि एक तरफ जहां भाजपा अपनी शर्तों पर शिवसेना से समर्थन लेकर राज्य में सत्ता स्थापित करना चाह रही है वही शिवसेना नेतृत्व इसके लिए तैयार नहीं है दोनों दलों में अंदरूनी क्या चर्चा हुई है यह तो इन दोनों दलों के संबंधित नेता ही बता सकते हैं लेकिन

शिवसेना नेतृत्व सत्ता में 50-50 की भागीदारी और ढाई ढाई साल मुख्यमंत्री पद पर अड़ गई है रोज दोनों दलों के नेताओं में तीखे बयान आ रहे हैं और मामला कहीं से भी सुलझता हुआ नहीं दिख रहा है

एक तरफ जहा भाजपा नेतृत्व आगामी ४ ५ नबम्बर को देवेन्द्र फडणविस के मुख्यमंत्री पद की शपथ विधि की तैयारी दिखा रहा है. वहि दूसरी तरफ शिवसेना को भी इस शपथ विधि में शामिल करने की भरसक कोशिश कर रहा है. लेकिन शिवसेना नेतृत्व अपनी शर्त नही पूरी होने की वजह बता कर भाजपा से दुरी बनाए रखा है.

इसी दौरान शिवसेना पर दवाव बनाने के लिए भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने शुक्रवार को राज्य में ७ नबम्बर तक किसी भी दल द्वारा सत्ता नही स्थापित करने पर राष्ट्रपति शासन लागु होने का शगूफा छोडा. जिससे चिढ़े शिवसेना नेत्रित्व ने अपने मुख्यपत्र सामना के जरिये भाजपा नेतृत्व पर पलटवार किया है.  

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

1 hour ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

1 day ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

1 day ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago