Categories: FEATURED

कल्याण वासियों ने स्व. विजय सिंह को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

पुलिस हिरासत में 26 वर्षीय विजय सिंह  की मौत से कल्याण डोम्बिवली सहित पूरे देश में विरोध हो रहा है और मुम्बई पुलिस के लिए काफी आक्रोश है हिरासत में हुए मौत के मामले में पांच पुलिसकर्मी भी निलंबित हुए , कल्याण डोम्बिवली के विभिन्न संघटन पुलिस की करवाई से संतुष्ट नही है और इसे हत्या का मामला बताते हुए घटना के विरोध में 1 नवम्बर को शाम 6 बजे कल्याण ईस्ट से कैडल मार्च निकाला और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर हत्या का मुकदमा लिखने की मांग की है।

भारी बारिश होने के बावजूद इस कैंडल मार्च में कल्याण डोम्बिवली से हजारों की संख्या में लोग जमा हुए। मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। लोगो ने तय किया कि शीघ्र ही बैठक होगी, जिसमें मृतक को न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

इस अवसर पर वंदना सिंह सोनावणे ने श्रदांजलि देते हुए कहा कि हर गली और कुचे से ये आवाज आनी चाहीये, आगे से किसीं विजय सिंह की जान नही जानी चाहीये। विजय सिंह पुलिस के तानाशाही का शिकार हो गया। आज सामान्य नागरिक लाचार हो गया है ।

अमिताभ सिंह ने श्रदांजलि देते हुए कहा कि अभि तो सिर्फ श्रद्धांजली अर्पण की हैं। हम हर संभव प्रयत्न कर रहे हैं कि स्वर्गीय विजय व उसके परिवार वाले को उचित न्याय मिले। आखरी वक्त तक हम  साथ देंगे और न्याय दिला कर रहेंगे।

कैंडिल मार्च में विजय उपाध्याय,संदीप सिंह ,संदीप तिवारी , अनिता पाटिल ,विवेक त्रिवेदी,आशीश सिंह, विजय(लाला) दुबे ,आशीष दुबे ,सौरभ सिंह  आदि शामिल रहे।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

5 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

1 week ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago