प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के नेतृत्व में बनाए गए महागठबंधन पर रविवार को हमला बोलते हुए इसे एक ‘नापाक गठबंधन’ करार दिया है । उनके अनुसार यह गठबंधन विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपना अस्तित्व बचाने के लिए किया गया है। तमिलनाडु में चेन्नै मध्य, चेन्नै उत्तर, मदुरई, तिरुचिरापल्ली और तिरूवल्लुर निर्वाचन क्षेत्रों में बूथ कार्यकर्ताओं से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए मोदी ने कहा कि आगामी २०१९ लोकसभा चुनाव में ‘आप लोग धनाढ्य वंशों के एक बेतुके गठबंधन’ को देखेंगे।
प्रधानमंत्री के अनुसार महागठबंधन के प्रमुख घटक दल चंद्राबाबू की तेलुगू देशम पार्टी का गठन कांग्रेस की ज्यादती के खिलाफ दिवंगत मुख्यमंत्री एनटी रामाराव ने किया था लेकिन अब पार्टी कांग्रेस से हाथ मिलाने का इच्छुक है। इसी तरह महागठबंधन में कुछ पार्टियों ने समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया से प्रेरित होने का दावा किया है लेकिन वह (लोहिया) स्वयं कांग्रेस की विचाराधारा के खिलाफ थे।’आज यही लोग कांग्रेस से महागठबंधन की बात कर रहे हैं । यह गठबंधन व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के लिए है, लोगों की आकांक्षाओं के लिए नहीं।’
मोदी ने कहा कि गठबंधन के कई दलों और नेताओं का कहना है कि वे लोहिया से प्रेरित हैं जो स्वयं कांग्रेस विरोधी थे। मोदी ने किसी का प्रत्यक्ष तौर पर जिक्र किए बिना कहा कि गठबंधन के कई नेताओं को आपातकाल के दौरान गिरफ्तार तथा प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पारिस्थितिकी तंत्र से किसी को नहीं बख्शा।
मोदी ने तमिलनाडु के तात्कालीन मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन की अन्नाद्रमुक सरकार की 1980 में की गई बर्खास्तगी का भी हवाला दिया, जबकि रामचंद्रन को लोगों का समर्थन प्राप्त था।उनके अनुसार महागठबंधन 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा बनाया गया स्वार्थी लोगो का गठबंधन हैं।
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…