FEATUREDSocial

सुजानगढ़ विकास परिषद का होली स्नेह सम्मेलन

मुंबई में प्रवासी सुजानगढ़ नागरिकों की प्रतिनिधि संस्था  सुजानगढ़ विकास परिषद का “होली स्नेह सम्मेलन” दिनांक 10/03/19 रविवार को माहेश्वरी भवन भायंदर में संम्पन हुआ। जिसमे करीब 550 मुम्बई में रहने वाले सुजानगढ़ प्रवासियों ने भाग लिया । विजय माटोलिया और उसकी पार्टी ने छंग धाप का प्रोग्राम पेश किया । सुनील परिहार और उसकी पार्टी ने राजस्थानी गीत संगीत का प्रोग्राम पैश किया ।
इसके अलावा सुजानगढ़ प्रवासी 10 छात्रों का सम्मान भी किया गया जिन्होंने दसवीं, बारहवीं या ग्रेजुएशन में  80% से ज्यादा अंक लाये या प्रोफेशनल कोर्सेज  जैसे सी. ए., कंप्यूटर साइंस आदि  2018 में उत्तीर्ण हुये। संस्थाध्यक्ष हमीद भाटी के संचालन में संपन्न इस आयोजन में दीपेश फतेहपुरिया (सेक्रेटरी), वेणु गोपाल गाड़ोदिया (खजांची), डालमचंद सैनी, धनपत बैद, रमेश पारीक, आनंद फतेहपुरिया व नारायण करवा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर संगीतकार दिलीप सेन व नटवर डागा विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजन में तेजाराम जांगिड़, गोविंद जांगिड़ और सुनील जाजू का विशेष सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *