Categories: FEATURED

टू-व्हीलर के पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट जरूरी, कड़ी करवाई के संकेत

बृहन्मुंबई यातायात मुख्यालय वरली कार्यालय का मानना है कि महानगर मुंबई और इसके आसपास के उपनगरों की सड़कों पर दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के गाड़ियां चलाकर यातायात कानून की धज्जियां उड़ा रहे है।

यातायात मुख्यालय ने इसे गंभीरता से लिया है और मुख्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दो-पहिया वाहन चालकों को एक चेतावनी जारी की गई है।

उक्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 15 दिनों के बाद यातायात विभाग बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे लोगों से सख्ती से पेश आएगा ।

इसके साथ दो पहिया वाहन चालक के पीछे बैठे यात्री अगर हेलमेट नहीं पहने हुए होंगे, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यातायात विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार वाहन कायदा १९८८ कलम १२९ सह १९४ (ड) में बिना हेलमेट गाड़ी चला रहे दोपहिया वाहन चालक से ५०० रूपए दंड वसूली या ३ महीने के लिए लाइसेंस रद्द करने का प्रावधान है।

इसके साथ पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा हेलमेट नहीं पहने होने पर भी ५०० रुपए दंड वसूली का प्रावधान है।

यातायात पुलिस ने अगले १५ दिनों में इसे दोपहिया वाहन चालकों के लिए सख्ती से लागू करने के संकेत दिए।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

1 hour ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

24 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago