एक लावारिश कुत्ते को मार डालने के आरोप में उल्हासनगर-1 पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। रिक्शा चालक फरार है।
घटना 22 मई की शाम 5.30 बजे बैरक नंबर 390, सुखसागर बिल्डिंग के सामने उल्हासनगर-1 में घटी। लावारिश कुत्ता यहीं पर धर्मा कुंठे के रिक्शा में बैठ जाता था। इससे गुस्साए धर्मा ने डंडे से कुत्ते की पिटाई कर दी।
कुत्ता बेहोश हो गया। प्राणी मित्र राज गुरुमुख चोटवानी ने कुत्ते को डॉ. संजय अहिरे की क्लीनिक में भर्ती कराया लेकिन कुत्ते की मौत हो गई।
चोटवानी की शिकायत पर पुलिस ने धर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 और प्राणी अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(अ) के तहत एफआईआर (नंबर 228/2022) दर्ज किया है। एपीआई गोरख चौधरी मामले की जांच कर रहे हैं।
कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…