Categories: Entertainment

गुंजन सिंह की ‘नसीब’ 25 जनवरी से बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में

अपने अभिनय व मधुर गायिकी से सबका दिल जीत रहे गुंजन सिंह एक बार फिर सिनेमा के रुपहले पर भोजपुरी फिल्म ‘नसीब’ के जरिये धमाल मचाने आ रहे हैं। जी हाँ, फिल्म नसीब 25 जनवरी से बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में भव्य पैमाने पर रिलीज की जा रही है। दीपक शाह प्रस्तुत रंजीत सिंह इंटरटेंमेंट के बैनर तले निर्मित फिल्मनसीब’ का निर्माण अभिनेता से निर्माता बने रंजीत सिंह ने किया है। फिल्म निर्देशक मेराज खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। नसीब के लेखक नन्हें पाण्डेय हैं। फिल्म की कहानी दर्शकों में एक अलग रोमांच पैदा करेगी, जिससे दर्शक बरबस ही सिनेमाघरों में खिंचे चले आयेंगे। इस फिल्म के जरिये गुंजन सिंह यह बताने और दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि नसीब को बनाना और बिगाड़ना इंसान के हाथों में हैं। इंसान जैसा कर्म करेगा उसका नसीब वैसा ही बनेगा। लोकप्रिय गायक गुंजन सिंह ने अब तक 100 से भी अधिक हिट अल्बम व गानों में अपने सुर का जादू बिखेरा है। फिल्म के संगीतकार ओम झा, गीतकार जाहिद अख्तर, मनोज मोहित, मनीष रोहतासी, पिंटू प्रेमी व अमित मंडल हैं। छायांकन एस. जहाँगीर, नृत्य एन्थोनी, मारधाड़ फिरोज खान, संकलन धरम सोनी का है। फिल्म के प्रचारक रंजन सिन्हा और रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार गुंजन सिंह, रंजीत सिंह, प्रियंका महाराज, श्रेया मिश्रा, अनूप अरोड़ा, संजय यादव, जे. नीलम, संजीव मिश्रा, प्रेम कुमार व अन्य हैं।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

21 hours ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

7 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago