Categories: FEATURED

दिल्‍ली : जोरदार टक्‍कर के बाद 2 कारों में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले

दिल्ली के आनंद विहार इलाके में बुधवार शाम दिलशाद गार्डन से जाती हुई दो गाड़ियों में आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां आग की भयंकर लपटों में घिर गईं. दोनों गाड़ियों में बैठे 5 लोगों में से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए.

दरअसल घटना बुधवार करीब शाम 7 बजे हुई. जब एक फोर्ड इकोस्पोर्ट्स एसयूवी तेज रफ्तार से आनंद विहार से विवेक विहार की तरफ जा रही थी. इसी दौरान स्पीड तेज होने की वजह से गाड़ी ने अपना संतुलन खो दिया और डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी रोड पर आ गई और एक मारुति ओमनी से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई. इसकी चपेट में दोनों गाड़ियों में सवार पांचों लोग आ गए, जिनमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए.

टक्कर लगते ही दोनों गाड़ियों में आग लग गई. इस आग में झुलसकर ओमनी वैन सवार एक शख्स की वहीं जलकर मौत हो गई. जबकि लोगों ने किसी तरह दोनों गाड़ियों से 4 लोगों को घायल हालात में बाहर निकाला. इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया जहां 2 और लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक मरने वालों में मुस्तफाबाद के शमशाद, अब्दुल और गर्व सहगल हैं. शमशाद और अब्दुल ओमनी वैन में सवार थे जबकि गर्व इको स्पोर्ट्स में था.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

22 hours ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

7 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago