Categories: FEATUREDNews

प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार 2019 के विजेताओं से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार 2019 के विजेताओं से मुलाकात की और उनके साथ बातचीत की। बच्‍चों ने विस्‍तार से अपनी विशेष उपलब्धियों के बारे में बताया और अपनी आकांक्षाएं प्रधानमंत्री के साथ साझा कीं। प्रधानमंत्री ने विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनकी प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन पुरस्‍कारों से प्रतिभाशाली बच्‍चों को जानने का अवसर मिलता है और ये पुरस्‍कार दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करते हैं। उन्‍होंने मेधावी और प्रतिभाशाली बच्‍चों से कहा कि ये प्रकृति से जुड़े रहें। बच्‍चों ने ऑटोग्राफ के लिए उनसे आग्रह किया और उन्‍होंने बच्‍चों के साथ हल्‍के-फुल्‍के तथा अनौपचारिक पल भी बिताए।

इस योजना के तहत पुरस्कारों के दो वर्ग हैं। पहले वर्ग का बाल शक्ति पुरस्कार व्यक्तिगत रूप से दिया जाता है और दूसरे वर्ग का बाल कल्याण पुरस्कार उन संस्थानों/व्यक्तियों को दिया जाता है जो बच्चों के लिए काम करते हों। इस वर्ष बाल शक्ति पुरस्कार के लिए 783 आवेदन प्राप्त हुए थे। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नवाचार, अध्ययन, खेल, कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा और बहादुरी वर्ग के तहत बाल शक्ति पुरस्‍कार के लिए 26 विजेताओं को चुना था। राष्‍ट्रीय चयन समिति‍ ने बाल कल्‍याण पुरस्‍कार के लिए दो व्‍यक्तिगत और तीन संस्‍थागत नामों को अंतिम रूप दिया था।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

4 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago