Categories: Entertainment

चॉकलेटी स्टार राकेश मिश्रा की नये साल में नई उड़ान भरने की तैयारी

भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी स्टार राकेश मिश्रा नये साल में नई उड़ान भरने की तैयारी पूरी कर चुके हैं। उड़ान का तात्पर्य हवाई जहाज नहीं बल्कि अपने लाजवाब अभिनय व गायिकी से भरपूर नई उड़ान भरने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। वे जमीं और आसमां के बीच दूरी को ऐसा जोड़ने में कामयाब हुए हैं कि आने वाले दिनों लोग-बाग़ बरबस ही वाह-वाह कह उठेंगे। इस नव वर्ष की शुरुआत में ही उनकी दुश्मन सरहद पार के, गिरफ्तार, प्यार काहे बनाया राम ने, स्पेशल एनकाउंटर आदि तमाम बड़ी फिल्में आने की तैयारी में है। उल्लेखनीय है कि राकेश मिश्रा बहुत ही सुरीले और मधुर गायक हैं। हमेशा अपनी गयिकी की वजह से अपने फैन्स के दिलों में राज करते हैं। आने वाले दिनों में लगभग सभी बड़ी कंपनियों से अल्बम और फिल्मों के धमाकेदार गाने संगीतप्रेमियों को सुनने को मिलेगा। तो यह साफ हो गया है कि 2019 में राकेश मिश्रा बुलंदी भरी उड़ान भरने को तैयार हैं।  वे अपने श्रोताओं व सभी चाहने वालों का दिल से आभार प्रकट करते हैं और अपनी सफलता के पीछे अपने श्रोताओं का प्यार और आशीर्वाद मानते हैं। इतना ही नहीं राकेश मिश्रा भोजपुरी फिल्म जगत के सभी स्टार, निर्माता, निर्देशक, टेक्नीशियन आदि सभी को धन्यवाद देते हैं, जिनसे उन्हें अपार प्यार, सहयोग आशीर्वाद मिला है। उम्मीद करते हैं कि आगे भी उन्हें इसी तरह से सबका प्यार आशीर्वाद मिलता रहे।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

19 hours ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

7 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago