Categories: Social

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा महाराज अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा महाराज अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। अहिंसा और समाजवाद के प्रणेता आगरा कल पिता महाराज अग्रसेन जी की 5178 वी जयंती के उपलक्ष में अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा “माता की चौकी” और समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सार्वजनिक सम्मान का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।

यह कार्यक्रम रविवार 6 अक्टूबर शाम 6:30 बजे से कल्याण के मध्य रेलवे सीनियर इंस्टिट्यूट हाल में रखा गया है

अग्रवाल समाज कल्याण के प्रमुख अनिल कुमार गर्ग के अनुसार माता की चौकी में गायन के लिए आमंत्रित कलाकार के रूप में कलाकार राज मखीजा आमंत्रित है।

समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपती महेश अग्रवाल के साथ पी डी सराफ, प्रदीप रुंगटा, योगेश अग्रवाल, नवीन बंसल, संजय अग्रवाल, सुनील पोद्दार, विवेक अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, दामोदर अग्रवाल, मुकेश जिंदल, नीरज गर्ग, नितिन पी अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

अग्रवाल समाज के सचिव नितिन अग्रवाल ने इस महाराज अग्रसेन जयंती महोत्सव के आयोजन में समाज के लोगों द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज करने का आवाहन किया है।

 

rajesh

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

20 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago