Categories: FEATURED

केडीएमसी क्षेत्र में पॉलीथिन थैलियों के खिलाफ जोरदार मुहिम , लाखों का आर्थिक दंड वसूल

कल्याण- कल्याण डोम्बीवली मनपा की प्रशासक व आयुक्त डा इन्दुरानी जाखड के आदेशानुसार तथा घनकचरा व्यवसाथापन विभाग के उपायुक्त अतुल पाटिल के निर्देशानुसार मनपा क्षेत्र में तय मानकों से कम की पालीथीन थैलियों के इस्तेमाल पर जोरदार कार्रवाई की जा रही है ।

पिछले कुछ दिनों से जारी इस कार्रवाई को क्लीन अप मार्शल के जरिए अंजाम दिया जा रहा है। अब तक लाखों रूपये का आर्थिक दंड वसूला जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याण के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर क्लीन अप मार्शल और मनपा की विशेष टीम ने छापे मारी की । इस छापे मारी के दौरान मिठाई विक्रेता , बार एन्ड रैस्टोरेंट तथा अन्य जगह कार्रवाई की गयी।

बता दें कि मनपा द्वारा पहली बार पालीथीन थैली पकडे जाने पर पांच हजार का दंड वसूला जाता है , दूसरी बार दस हजार और अंत में पच्चीस हजार आर्थिक दंड व पुलिस में मामला दर्ज किया जाता है।

मनपा व क्लीन अप मार्शल की संयुक्त कार्रवाई से त्योहारों के मौसम में पॉलीथिन की थैलियों पर अंकुश लगने की संभावनाएं दिखने लगीं हैं ।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago