ट्रामा हॉस्पिटल के मरीजों को फल वितरित, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया लाभ
(शीतला प्रसाद सरोज)
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के नगरसेवक पंकज यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर जोगेश्वरी ( पू.) स्थित ट्रामा हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरित किया, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया।
बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम के विषय में आयोजक नगरसेवक पंकज यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम हम लोग पिछले 2 वर्षों से कर रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों को करने से जहां जरूरतमंदों का सहयोग होता है, वहीं पुण्य भी मिलता है।
कार्यक्रम में हॉस्पिटल के मरीजों को केला, संतरा, सेब, अनार, मौसंबी, चीकू आदि स्वास्थ्य वर्धक फल वितरित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा, उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष संतोष मेढेकर, रमण झा, दीपक खानविलकर, रमेश दुबे, मंगेश देवरुकर, अभय आठवनकर, कल्पना कदम, निगार शेख सहित बड़ी भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।