श्री सालासर बालाजी प्रचार मंडल- ( रजि. ) डोम्बिवली का वार्षिक महोत्सव सम्पन्न

श्री सालासर बालाजी प्रचार मंडल- ( रजि. ) डोम्बिवली – द्वारा आयोजित २७ वा वार्षिक महोत्सव २२.१२ .२०१९ को बड़ी धूमधाम से सम्पन हुआ । इस अवसर पर आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ की प्रस्तुति श्री रमेश गौड़ द्वारा बहुत ही सुंदर मनमोहक संगीतमय भजनों के साथ की गयी. समारोह में उपस्थित सभी भक्तो ने महाप्रसाद का आनन्द लिया

वर्षो से भव्य एवं संगीतमय कार्यक्रम में आमंत्रित कलाकार डिम्पल अग्रवाल –मुम्बई, प्रख्यात गायक कलाकार जय शंकर जी चौधरी – कोलकत्ता ने उपस्थित भक्तो को भजनों का रसपान कराया. भक्ति गीत गायक चौधरी जी द्वारा प्रस्तुत धमालों पर भक्त-जन अपने आप नाचने लगे

कार्यक्रम को सफल बनाने मे श्री सालासर बालाजी प्रचार मंडल- ( रजि. ) डोम्बिवली के पवन सरावगी, महावीर सरावगी, अवधेश शर्मा, महिलाओं मै अनु अग्रवाल, संगीता सरावगी के साथ ही सभी कार्यकर्ता ने अपने तन-मन-घन से सहयोग दिया, कार्यक्रम मै राजू जी तापडिया, सुमन अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में समाज के भक्तो की उपस्थिति रही।

