(म विजय)
ठाणे,13 अगस्त । महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर टाउनशिप में एक इमारत मंगलवार को ढह गई। एक दिन पहले ही इस पांच मंजिला इमारत में दरारें दिखी थी। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। उल्हासनगर नगर निगम के आपदा प्रकोष्ठ के प्रमुख बालासाहेब नेतके ने बताया कि महक अपार्टमेंट नाम की यह इमारत सुबह करीब 10 बजे ढह गई। इसमें 31 फ्लैट थे। एहतियात बरतते हुए इसे सोमवार को ही खाली करा दिया गया था।
उन्होंने बताया कि घनी आबादी वाले इलाके में स्थित 27 साल पुरानी इमारत को खतरनाक घोषित किया जा चुका था।
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…