Categories: LatestPolitical

भाजयुमो वर्सोवा की मंडल व वार्ड की पूरी टीम निलंबित, विस्तारक से मारपीट का मामला।

विधायक लवेकर को जोर का झटका धीरे से
(  शितला प्रसाद सरोज )
मुंबई। मुंबई के वर्सोवा विधानसभा में बतौर विस्तारक भाजपा सदस्यता अभियान का कार्य कर रहे भाजयुमो, मुंबई के एक विस्तारक अजय गोसाईं के साथ आज दोपहर में हुई मारपीट के बाद भारतीय जनता पार्टी, मुंबई के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के निर्देश पर पार्टी के उत्तर- पश्चिम जिला अध्यक्ष अमित साटम ने भाजयुमो वर्सोवा की मंडल व वार्ड की पूरी टीम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पार्टी के इस फ़ैसले को वर्सोवा की मौजूदा विधायक भारती लवेकर के लिए झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि निलंबित लोग उनके ही वफ़ादार रहे हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अजय गोसाईं मुंबई के वर्सोवा विधानसभा में बतौर विस्तारक भाजपा सदस्यता अभियान का कार्य कर रहे हैं। सोमवार ( 12 अगस्त) को वह वीरादेसाई रोड पर स्थित सवेरा को- ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में भाजपा सदस्यता अभियान का संचालन कर रहे थे, जहां बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ले रहे थे। उसी समय भाजुमो वर्सोवा के सचिव कुमार माने वहां पहुंचे और सदस्यता अभियान को मिल रही सफलता से आग बबूला हो गए। अचानक उन्होंने लाठी से अजय गोसाईं पर हमला कर दिया, जिससे अजय को काफी अंदुरूनी चोट लगी है।
भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा व भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष मोहित भारतीय को लिखे पत्र में भाजयुमो मुंबई के महासचिव तेजिंदर सिंह तिवाना ने आरोप लगाया कि भाजयुमो वर्सोवा अध्यक्ष सिद्धेश शिंदे, महामंत्री प्रेम गुप्ता और सचिव कुमार माने समेत भाजयुमो वर्सोवा के कई पदाधिकारी पार्टी विरोधी गतिवियों में लिप्त रहे हैं और भाजपा सदस्यता अभियान को असफल करने पर तुले हुए हैं।
इस मारपीट की घटना का संज्ञान लेते हुए भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने भाजपा मुंबई उत्तर- पश्चिम के अध्यक्ष अमित साटम को निर्देश दिया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त भाजयुमो वर्सोवा की मंडल व वार्ड की पूरी टीम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाए।
मुंबई अध्यक्ष के आदेश का अनुपालन करते हुए अमित साटम ने भाजयुमो वर्सोवा मंडल व वार्ड की पूरी टीम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस फ़ैसले के बाद वर्सोवा की मौजूदा विधायक भारती लवेकर के खेमे में मायूसी है, क्योंकि निलंबित लोग उनके ही वफ़ादार रहे हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

12 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago