Sunday, October 18, 2026
EntertainmentFEATURED

डिम्पल सिंह का गाया हुआ पहला होली गीत दो दिन से ट्रेंडिंग में 

(डी. यादव)
भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में डिम्पल सिंह ने ऐसा धमाल मचाया है कि हर कोई तारीफ ही तारीफ कर रहा है। डांसिंग गर्ल के रूप में जलवा बिखेर रही डिम्पल सिंह का गाया हुआ पहला होली गीत ‘होली में आव ना’ का वीडियो दो दिन से यू ट्यूब पर ट्रेंडिंग में चल रहा है। रंगो का पर्व होली पर म्यूजिक कंपनी पिंक म्यूजिक भोजपुरी से रिलीज किया गया यह होली गीत ‘होली में आव ना’ का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है,
जिसकी खासियत यह है कि होली के हुड़दंग से सराबोर इस गाने को मधुर स्वर में पहली बार डिम्पल सिंह ने गाया है। गाने के वीडियो का फिल्मांकन बहुत हटके किया गया है, जोकि ऑडियंस को काफी अच्छा लग रहा है। इस गाने का ऑडियो पहले से ही हिट हो चुका है।  सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के गानों के वीडियो के जरिये फिल्म इंडस्ट्री में डिम्पल सिंह ने पदार्पण किया। खेसारीलाल यादव के साथ डिम्पल ने कई गानों में डांस परफॉर्म कर खूब जलवा बिखेरा है।
विगत एक वर्ष में ही अदाकारा डिम्पल सिंह भोजपुरी सिने संगीत में काफी धमाल मचा चुकी हैं। उनके हर म्यूजिकल वीडियो अल्बम के वीडियो में डिंपल के अदा पर हर कोई फिदा हो जाता है। इतना ही नहीं वे हमेशा सोशल मीडिया और टिक टॉक के वीडियो में भी काफी चर्चा बटोरती रहती हैं। उनका हर परफॉरमेंस बहुत हटके होता है। हर वीडियो में वो बिकुल ही अलग अंदाज़ में देखी गई हैं, जिसे लोगों ने भी बहुत सराहा है। होली गीत ‘होली में आव ना’ के गीतकार आलम दिलशाद के लिखे गीत को संगीतकार दीपक ठाकुर ने कर्णप्रिय संगीत से सजाया है। वीडियो डायरेक्टर अनूप गुप्ता हैं। कैमरामैन बबलू रीमिक्स, डीजिटल पार्टनर मार्स एंटरटेनमेंट, डीजिटल प्रमोटर विक्की यादव हैं।
गौरतलब है कि डिम्पल सिंह पिछले साल सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के साथ छठ गीत से अपनी खास इमेज बनाने में कामयाब हुई। उसके बाद से दिन ब दिन उनके कामयाबी कदम तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले साल से अब तक भोजपुरी इंडस्ट्री में इनके कई हिट सांग देखे जा चुके हैं चाहे कोई धार्मिक गीत हो, चाहे सदाबहार गीत हो या फिर होली गीत, हर गानों में उन्होंने अपना अमिट छाप छोड़ा है। जल्द ही डिम्पल सिंह कई फिल्मों में बतौर नायिका हुश्न का जलवा बिखेरते हुए रूपहले परदे पर नज़र आने वाली हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *