Uncategorized

मुंब्रा के पत्रकार के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और अनैसर्गिक कृत्य की एफआईआर दर्ज

 

मुंब्रा पुलिस ने यहां के पत्रकार रफीक कामदार और उसके साथी पत्रकार शाहिद शेख के खिलाफ आज सामूहिक बलात्कार की एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर की कॉपी ABI के पास है।

10 अक्टूबर 2022 को मुंब्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 376 (2) (N), 377, 509, 507 और 506 (2) के तहत रफीक कामदार और शाहिद शेख के खिलाफ एफआईआर (नंबर 942/2022) दर्ज की है।

31 वर्षीय शिकायतकर्ता रफीक कामदार के साथ काम करती है। उसका पति खाड़ी देश में नौकरी करता है।

बताते हैं कि पत्रकार रफीक कामदार ने पांच शादी की हुई है। उसने अपनी सभी पत्नियों की बुराई कर शिकायतकर्ता की सहानुभूति हासिल कर लिया। और उसके साथ अपने संबंध बनाने मे कामयाबी हासिल कर ली।

पत्रकार रफीक कामदार ने उसके साथ शादी करने का वादा कर उसके साथ कई दफा शारीरिक संबंध बनाए।

पत्रकार रफीक कामदार ने उक्त महिला के साथ अनेक बार अनैसर्गिक संबंध भी बनाए।

और शाहिद शेख ने रफीक कामदार के खिलाफ कहीं भी मुंह न खोलने की धमकी दी। वह भी कामदार के साथ ही काम करता है।

Sources – ABI News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *