Categories: FEATURED

दावड़ी रोड वासियों को पानी देने में कल्याण मनपा द्वारा लगातार लापरवाही बरतने के विरोध में उग्र धरना

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका द्वारा यहां के गोलवली, दावडी रोड और सेंट जॉन स्कूल परिसर के वासियों को भीषण पेयजल समस्या के बारे में लगातार लापरवाही किए जाने के विरोध में स्थानीय पूर्व भाजपा नगरसेवक रमाकांत पाटिल और जालंधर पाटिल के नेतृत्व में रीजेंसी अंनतम के गेट पर विशाल उग्र धरना का आयोजन किया गया है।

यह भी पढे – डोंबिवली ग्रामीण में भीषण पेयजल संकट पर कल्याण मनपा और एमआईडीसी अधिकारियों में “तू चोर तू चोर” का खेल

इस धरना आंदोलन के प्रमुख रमाकांत पाटिल के अनुसार कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका प्रशासन जब तक यहां के गोलवली, दावडी रोड और सेंट जॉन स्कूल परिसर के नागरिकों की पेयजल समस्या हल नहीं करता है तब तक यह आंदोलन अनवरत चालू रहेगा।

यह भी पढे – झोल! रीजेंसी अंनतम देगी कल्याण मनपा को पानी, तब बुझ सकेगी दावड़ी वासियों की प्यास

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याण डोंबीवली मनपा अधिकारी और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के अधिकारियों ने अपनी मनमानी करते हुए यहां के विशाल निर्माणाधीन गृह संकुल रीजेंसी अंनतम को 3 एमएलडी पानी आवंटित कर दिया है।

यह भी पढे – भ्रष्ट मनपा अधिकारियों के कारण दावड़ी रोड वासी पिछले छ महीने से पानी को तरसे, पैसे खाकर रिजेंसी अनन्तम को बेच दिया पानी।

इससे जहां के गोलवाली दावड़ रोड और व्यंकटेश पेट्रोल पंप के पीछे के सेंट जॉन स्कूल के आसपास के निवासियों को पिछले 7 महीने से पेयजल की भीषण समस्या का सामना करना पड़ रहा है

यह भी पढे – कल्याण मनपा आयुक्त के कर्तव्यदक्षता पर सवाल, ट्विटर पर बवाल

यहां के नागरिकों के घरों के नल में महीनों से एक बूंद पानी नहीं आ रहा है।

इस बाबत कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने इस विषय पर निजी रूप से ध्यान दिया था और दावड़ रोड के अनेक नागरिकों को उन्होंने यथाशीघ्र यह समस्या हल होने का आश्वासन दिया था।

यह भी पढे – दावड़ी रोड की पेयजल समस्या जल्द खत्म होगी, कर्तव्यदक्ष मनपा आयुक्त विजय सूर्यवंशी का आश्वासन

4 दिन पूर्व दावड़ी रोड निवासी संतोष पाल को मनपा आयुक्त ने पाल के व्हाट्सएप मैसेज का जवाब देते हुए “वी आर ट्राइंग आवर वेस्ट” का मैसेज दिया था.

बावजूद उसके आज शुक्रवार को दावड रोड और सेंट जॉन स्कूल के आसपास पानी देने के लाइन का काम जस के तस पड़ा था।

यह भी पढे – रिजेंसी अनन्तम के कारण दावड़ी रोड के ५००० लोग पानी के लिए दर दर भटकने को मजबूर

आज सुबह इस बाबत यहां से पूर्व नगरसेवक रमाकांत पाटिल ने मनपा के जल अभियंता वाघमारे को सूचित किया और मनपा द्वारा किए जा रहे इस लापरवाही के विरोध में धरना आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी और आंदोलन शुरू कर दिया है।

हालांकि कल्याण मनपा जल अभियंता वाघमारे ने दावड़ी रोड और सेंट जॉन स्कूल के लिए आवश्यक पानी की लाइन पूर्ण होने का आश्वासन दिया है और रमाकांत पाटिल से धरने पर नहीं बैठने का निवेदन भी किया।

लेकिन रमाकांत पाटिल और जालंधर पाटिल ने जब तक दावरी रोड और सेंट जॉन स्कूल क्षेत्र के नागरिकों की पेयजल समस्या खत्म नहीं होती है तब तक धरने पर बैठे रहने की चेतावनी कल्याण मनपा जल अभियंता वाघमारे को दी है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

23 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

23 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago