Categories: Railway

कल्याण स्थित मंडल रेल चिकित्सालय विवादों के घेरे मे

जल्दी बाजी में बिना सोचे समझे कल्याण मे रेल प्रशासन द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वास्थ्य की देखरेख करने के लिये एक डिस्पेंसरी का शुभारंभ कुछ दिन पहले महाप्रबंधक महोदय के हाथो किया गया, स्थानिय रेल कर्मीयो के अनुसार यह डिस्पेंसरी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के लिये सरदर्द बन गई है.

लोगों का कहना है यह क्लीनिक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों पर घोर अन्याय है, पूरी डिस्पेंसरी में एक ही डॉक्टर है. अब एक डाक्टर कितने मरीज देखेगा,

वरिष्ठ रेल कर्मीयो का कहना है कि एक तो पहले ही यहा के रेल अस्पताल मे डॉक्टर एवं स्टाफ की कमी है, ऐसे मे आनंन फानन मे झूठी वाहवाही लूटने के लिये अलग से बुजुर्ग रेलकर्मियो के लिए डिस्पेंसरी का शूभारंभ रेल विभाग का गलत निर्णय है.

जिसे लेकर कर्मचारी एवं उनके संगठन इसका विरोध करने को तैयार हो गये,है. और इस बिषय को लेकर सेंट्रल रेलवे मजदूर संध का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को विवेक सिसोदिया एवं संजीव दुबे के नेतृत्व मे मंडल रेल प्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा. और रिटायर्ड रेल कर्मियो को होने वाली असुविधा की जानकारी दी,

इसी तरह AIRRF के महासचिव आर के सारस्वत एवं वरिष्ठ सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी बालकिशन अग्रवाल के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल रेलवे अस्पताल के मुख्य स्वास्थ्य अधिक्षक से भेट करके मरीजों को होने वाली असुविधायो के बिषय मे जानकारी दी.

जिसपर अधिक्षक महोदय ने गंभीरता पूर्वक विचार करने का आशवासन दिया, दोनो प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि मंडल रेल चिकित्सालय मे तो कई बीमारी के स्पेसलिस्ट डॉक्टर नही है,जबकि बह स्पेसलिस्ट डॉक्टर रोड साइड डिस्पेंसरीयो में कार्यरत है,जहाँ उनकी जरूरत नही है।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

19 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

19 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago