Categories: Latest

धनंजय कुलकर्णी मामला विरोधियो की साजिश – अधिवक्ता महेश शर्मा, प्रदेश, सहसंयोजक, भाजपा सोशल मिडिया व आयटी सेल

भाजपा डोम्बिवली उपाध्यक्ष धनंजय कुलकर्णी के बहाने कुछ विरोधी राजनैतिक पार्टियां और मित्र पक्ष हमारी पार्टी को बदनाम कर रही है। धनंजय की डोम्बिवली में तपस्या हॉउस ऑफ फॅशन के नाम से बरसों से दुकान है जिस पर गृह सज्जा के लिए सजावटी सामान मिलते हैं। इसी दुकान से कथित तौर पर बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया बताया जा रहा है। जबकि सच्चाई ये है की धनंजय की दुकान से मिली चीजे सजावटी सामान हैं। इस तरह के चयनीज सामान खुले आम बाजार में ख़रीदे व बेचे जाते है। ये कहना है अधिवक्ता महेश शर्मा का, जो भाजपा सोशल मिडिया व आयटी सेल महाराष्ट्र राज्य के सहसंयोजक है

उनके अनुसार धनंजय राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता रहा है वह अच्छे पारिवारिक पृष्ठभूमि से आता है। उसके बढ़ते राजनैतिक कद को देखते हुए उसका राजनैतिक खत्मा करने की भी भितरघात से इंकार नहीं किया जा सकता।पुलिस में उस पर इस मामले के आलावा कोई अन्य मामला कही भी दर्ज नहीं है।

अधिवक्ता महेश शर्मा के अनुसार कल्याण न्यायलय में धनजय की तरफ से अधिवक्ता उदय गायकर ने आरोपी का बेहतरीन बचाव कियाऔर न्यायधीश के समक्ष अपना पक्ष सही ढंग से रखा, जिसे सुन समझ कर न्यायलय ने उसी दिन आरोपी को पोलिस हिरसात से न्यायिक हिरासत मे आधारवाड़ी जेल भेज दिया। लेकिन विरोधी द्वारा चल रहे मीडिया ट्रायल के कारण धनंजय को अभी तक जमानत नहीं मिली है जबकि कुछ साजिश कर्ता ये प्रचार प्रसार कर रहे हैंकी जमानत हो गयी है

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

20 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago