डोंबिवली में आम आदमी पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
डोंबिवली, दि . 11
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई है।लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार भारतीय संविधान का अनादर कर मनमानी और तानाशाही तरीके से प्रशासन चलाने की कोशिश कर रही है।आम आदमी पार्टी ने आज डोंबिवली पूर्व के इंदिरा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।
इन प्रदर्शनों का नेतृत्व पार्टी के ठाणे जिला अध्यक्ष मुरारीलाल पचौरी, आम आदमी पार्टी के डोंबिवली अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने किया. प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

