शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी मुंबई,उत्तराखंड सेल ने पश्चिम रेलवे के जोगेश्वरी स्टेशन के मध्य बने ब्रिज पर पर टिकट काउंटर खोलने की मांग की।
भाजपा मुंबई,उत्तराखंड सेल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गोसाईं के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर सुभाष मेहता से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में इस बात का उल्लेख है कि जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन मध्य बने ( एक्सीलेटर के पास ) ब्रिज पर टिकट काउंटर न होने से आए दिन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,ऐसी दशा में वहां टिकट काउंटर खोल कर लोगों को सुविधा मुहैया कराई जाए।
स्टेशन मास्टर मेहता ने लोगों को आश्वासन दिया है ब्रिज के पास टिकट खोलने के लिए वह सबंधित विभाग के लोगों का ध्यान जरूर आकृष्ट कराएंगे।
प्रतिनिधी मण्डल में राजेंद्र शर्मा, सत्य प्रकाश आर्य, दीवान सिंह ‘अधिकारी’, अशोक लोहार,भरत सिंह पयाल, अर्जुन सिंह रावत आदि लोग शामिल थे।
स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…
नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…
भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…
अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…