Categories: FEATURED

महेश पाटिल का कद बढ़ा, सीधे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने वर्षा बंगले पर बुलाकर किया स्वागत

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के पिछले महानगरपालिका चुनाव में आधा दर्जन से अधिक भारतीय जनता पार्टी के नगर सेवकों को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डोंबिवली ग्रामीण के पूर्व भाजपा अध्यक्ष महेश पाटिल अब शिवसेना में आ गए हैं।

एक तरफ जहां भाजपा में रहते हुए महेश पाटिल स्थानीय विधायक रविंद्र चौहान के कट्टर समर्थक रहते हुए उन्हें क्या-क्या परेशानी झेलनी पड़ी, यह बात पूरे डोंबिवली के नागरिकों को पता है, वही शिवसेना में आते ही उनका कद बढ़ गया दिख रहा है।

आज उन्हें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे जीने अपने आवास वर्षा बंगले पर बुलाकर उनका स्वागत किया।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा महेश पाटिल को प्रोत्साहित किए जाने पर महेश पाटिल आज पूरे उत्साहित दिखे और उन्होंने अगले कुछ ही दिनों में घोषित होने वाले कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव में पूरे दलबल के साथ क्षेत्र में शिवसेना के ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों को जिताने के दिए लिए हर संभव प्रयास करने का वादा किया है।

आज वर्षा बंगले पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी के बुलावे पर पहुंचे महेश पाटिल की मुख्यमंत्री से पहचान कराने के लिए ठाणे जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे जी के साथ उनके पुत्र और कल्याण के सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे जी भी उपस्थित थे।

 

उन्होंने डोंबिवली के महेश पाटिल की पहचान के साथ पूरा परिचय राज्य के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे जी को दिया।

उद्धव ठाकरे जी ने भाजपा से शिवसेना में आए भाजपाई दिग्गज एवं सक्रिय समाजसेवी महेश पाटिल जी का शिवसेना में स्वागत करते हुए पार्टी संगठन के काम को आगे बढ़ाने का निर्देश महेश पाटिल को दिया है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

16 hours ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

7 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago