Categories: FEATUREDLatest

महाराष्ट्र में सरकार बनने में देरी, अमित शाह पर उठने लगी है उंगली

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित हुए 14 दिन पूरे हो गए हैं बावजूद इसके यहां किसी दल ने सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के पास पेश किया है. चुनाव पूर्व राज्य में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना गठबंधन होने के बावजूद, और चुनाव परिणाम में भाजपा और शिवसेना मिलकर सरकार बनाने के लिए आवश्यक संख्याबल होने के बावजूद, सत्ता स्थापन के लिए भाजपा नेतृत्व नाकाम साबित हुई है. ऐसे में अब विपक्षी दल भाजपा नेतृत्व के कार्यकुशलता पर ही सवाल उठाने लगे हैं

राकपा प्रमुख का शिवसेना को नह्कार, कहा जनादेश का पालन करे युति के दल.

राज्य विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा को 105 सीट मिली वही उसके सहयोगी दल शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं और दोनों को मिलाकरकुल १६१ संख्याबल, राज्य में सरकार बनाने के लिए आवश्यक 145 की संख्या से अधिक है लेकिन चुनाव परिणाम आने से लेकर अब तक दोनों भाजपा और शिवसेना नेतृत्व लगातार अपनी डफली अपना राग अलाप रहे हैं

अब शिवसेना भाजपाइयो को भाव देने के मुड में नही

भाजपा के तरफ से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले दिन से अपने आपके ही मुख्यमंत्री बनने की दावेदारी कर रहे हैं वहीं शिवसेना की तरफ से मोर्चा संभाले हुए सांसद संजय रावत भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए पहले ढाई साल मुख्यमंत्री शिवसेना का होने की दावेदारी पेश कर रहे हैं

आज राज्य के चुनाव परिणाम घोषित होकर 14 दिन बीत गए हैं लेकिन स्थितियां बिल्कुल वैसी ही है जैसी पहले दिन थी. यानी कि भाजपा शिवसेना दोनों ही में सहमति नहीं बन पाई है ऐसे में विपक्षी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार भी भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं

राकांपा प्रमुख शरद पवार के अनुसार भाजपा केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह जानबूझकर महाराष्ट्र में सरकार गठित होने में देरी कर रहे है उनके अनुसार अमित शाह को गोवा के साथ देश के अन्य राज्यों में बहुमत नहीं होने के बावजूद भाजपा की सरकार बनाने की महारत हासिल है वही यहां महाराष्ट्र में चुनाव पूर्व गठबंधन होने और चुनाव परिणाम में भाजपा शिवसेना गठबंधन को आवश्यक बहुमत मिलने के बावजूद सरकार स्थापना में देरी भाजपा नेतृत्व पर अनेक तरह के प्रश्न निर्माण कर रहा है

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago