Categories: FEATUREDLatest

झूठे दावे ना करे भाजपा, दम है तो सरकार बनाये – राउत

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना लगातार उग्र होती जारही है. जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेतागण को लगता है की शिवसेना को बिना ढाई वर्ष मुख्यमंत्री पद दिए राज्य में फिर से सरकार बना लेगी

शिवसेना इस बार भजपाइयो की कोइ होशियारी नही चलने देने के मुड मे

जबकि शिवसेना नेतृत्व ने यह साफ़ कर दिया है कि भाजपा की तरफ से अगर शिवसेना के लिए प्रस्ताव ढाई साल मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव आता है तो ही बातचीत शुरू हो पाएगी. शिवसेना ने राज्य में सत्ता स्थापित करने के लिए अन्य विकल्पों पर भी जोर शोर से प्रयास कर रहा है. जिसमे उन्हें सफलता भी मिल रही है.

महाराष्ट्र में सरकार बनने में देरी, अमित शाह पर उठने लगी है उंगली

आज इसी विषय पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने पत्रकार परिषद बुलाई थी. जिसमे एक तरह से भाजपा नेतृत्व को ललकारते हुए कहा की अगर भाजपा के पास बहुमत है तो सरकार बनाए और सदन में अपना बहुमत सिध्ध करे. झूठे दावे करना छोड़ देना चाहिए. शिवसेना नेता राउत के अनुसार उनके पास भाजपा के विकल्प है, जिसके बिना हम बात नहीं कर रहे हैं.

राकपा प्रमुख का शिवसेना को नह्कार, कहा जनादेश का पालन करे युति के दल.

उनके अनुसार सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद, भाजपा राज्य में सत्ता स्थापित नहीं कर पा रही है, जिसका सीधा अर्थ है कि भाजपा के पास आवश्यक संख्या नहीं है। ये बात भाजपा क्यों नही मानती. कि जबतक शिवसेना का समर्थन नही मिलेगा तबतक भाजपा द्वरा सरकार बनाना नामुमकिन है. और जब तक भाजपा नेतृत्व चुनाव पूर्व हुए समझोते के तहत ढाई साल के लिए शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाया जाने की बात नही मानता है शिवसेना समर्थन नही देगी. सांसद राउत के अनुसार भजपाइयो को दंभ छोड़ कर जमीन पर आने की आवश्यकता है.

अब शिवसेना भाजपाइयो को भाव देने के मुड में नही

उन्होंने भाजपा नेता सुधीर मूनगंटीवार द्वारा देवेन्द्र फडणविस को शिवसैनिक होने की बात कही इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि आप शिव सैनिक हैं, तो शिव सैनिक की तरह दिए गए शब्द का अनुसरण करें, शिव सैनिक हमेशा सच्चाई की राह पर रहते है, वह गलत रास्ते पर नहीं चल रहा है। , संजय राउत ने कहा कि ‘राजनीति कर्मकांड का उपयोग करके नहीं की जाती है।’

देवेंद्र फडणवीस के दुबारा मुख्यमंत्री बनने कि लालसा, कहि भाजपा को महाराष्ट्र की सत्ता से दुर न कर दे

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago