Categories: FEATURED

नालासोपारा पूर्व भाजपा द्वारा महाप्रसाद मे गणेश भक्तों की भीड़

 

प्रेम चौबे

वसई ; भाजपा वसई विरार जिला द्वारा पिछले 15 वर्षो से गाला नगर स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में अनंत चतुर्थी के दिन गणेश भक्तो के लिए महा भंडारा का आयोजन किया जाता है, इसी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष 9 सितंबर को भंडारा का आयोजन किया गया था।

इस महाभंडारा के आयोजक जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट ने बताया कि अनंत चतुर्थी निमित्त महा भंडारा का आयोजन जिला अध्यक्ष राजन नाईक के प्रमुख मार्गदर्शन में पिछले 15 साल से किया जाता है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते, गत दो वर्ष भंडारा का आयोजन नही हो पाया था.

लेकिन इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा कोरोना नियमो में छूट दी गई है. इसलिए महा भंडारा का आयोजन संभव हो सका। शाम 7 से रात 12 बजे तक चले भंडारे में करीबन 12 हजार गणेश भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। तेज बारिश के बीच भी महा भंडारा में प्रसाद ग्रहण कर सेवा का मौका देनेवाले सभी गणेश भक्तो के साथ साथ इस भंडारे को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास करनेवाले सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओ का राजन नाईक ने आभार व्यक्त किया।

इस महाभंडारा में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजन नाईक, राजेंद्र सिंह ठाकुर, शरद सुर्वे, देवीदास खोत, आयोजक मनोज बारोट, मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह, शशिकांत दुबे, साधना त्रिपाठी, मुकेश पांडे, मुनेश्वर गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष अभय कक्कड़, महामंत्री विनीत तिवारी, सत्येंद्र रावत, प्रफुल वाघमारे, महीला मोर्चा अध्यक्षा संध्या दुबे, मंजुला गौड़ा, मालती सिंह, सुजाता डावरे, उतराखंड प्रकोष के भगत सिंह रावत, आशा नेगी सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता सेवा देने के लिए उपस्थित रहे.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

जंतर-मंतर पर हिंदू देवताओं का अपमान और ‘हेट स्पीच’; कुणाल कामरा और प्रकाश राज पर मामला दर्ज करें!

हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

2 days ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

2 days ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

4 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

4 days ago